पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivahar News If The Teachers Do Not Celebrate Holi Due To The State Government39s Repressive Action Then The Government Will Not Celebrate Diwali Sharafuddin

राज्य सरकार की दमनात्मक कार्रवाई से शिक्षकों ने होली नहीं मनाई तो सरकार की भी दिवाली नहीं मनेगी : शरफुद्दीन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के निर्देश पर नियोजित शिक्षकों का हड़ताल 25वें दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने बीआरसी शिवहर के सामने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार विरोधी नारे लगाये गये। इस अवसर पर समन्वय समिति के जिला कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद शरफुद्दीन ने कहा कि राज्य सरकार के दमनात्मक कार्रवाई के कारण शिक्षकों ने होली नहीं मनायी तो राज्य सरकार की भी दिवाली नहीं मनेगी। तथाकथित सुशासन की सरकार से अच्छा जंगल राज्य की सरकार थी, जो बेरोजगार युवाओं को वेतनमान पर बहाल करती थी। नीतीश कुमार की सरकार तो नियोजन पर युवाओं से कार्य लेकर जवानी निचोड़ लेती है। अंत में उन्हें आत्महत्या को मजबूर होना पड़ता है। नियोजित शिक्षकों की लड़ाई वेतनमान के साथ-साथ नियोजन के कलंक से बिहार को छुटकारा दिलाने का भी है। उन्होंने ने कहा कि आज देश में गरीबों के लिए अलग और अमीरों के लिए अलग-अलग शिक्षा प्रणाली बनी हुई है। इससे क्या गरीब के बच्चे आईएएस बन सकते हैं। सरकार के इस नीति के विरुद्ध 13 मार्च से शिवहर सहित पूरे सूबे के विभिन्न टोले तथा चौक चौराहों पर सरकार के शिक्षा नीतियों का नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से पोल खोला जाएगा। मौके पर अभय कुमार सिंह, मोहन सिंह, शंकर सिंह, सविता कुमारी एवं सुनीता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

किशोरी आश्रम परिसर में 17वें दिन माध्यमिक और वित्त रहित शिक्षकों ने अपनी हड़ताल जारी रखी


जिला मुख्यालय स्थित किशोरी आश्रम परिसर में 17वें दिन माध्यमिक और वित्त रहित शिक्षकों ने अपना हड़ताल जारी रखा। शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारा बुलंद किया और सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। इस अवसर पर जिला सचिव दिलीप कुमार ने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थी विरोधी है। बिहार की शिक्षा की बदहाली के लिए नीतीश कुमार दोषी है। जब तक सरकार शिक्षकों की मांग नहीं स्वीकार करेगी, आंदोलन जारी रहेगा। मौके अभय शंकर, सुधांशु शेखर, जय शंकर प्रसाद, अनिल कुमार, उमेश नन्दन सिंह, सीताराम यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

मांग पत्र दिखाते हुए एकजुटता प्रदर्शित करते हड़ताली शिक्षक।
खबरें और भी हैं...