- Hindi News
- National
- Sonbarsha News In Democracy Only The Person Can Choose The Owner The Honest Public Representative Madhav
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लोकतंत्र में जनता ही मालिक, ईमानदार जनप्रतिनिधि वही चुन सकती है : माधव
भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी, साेनबरसा
विश्व मानव जागरण मंच और फ्रेंड्स ऑफ माधव के संयुक्त तत्वाधान में जागरण मंच के संस्थापक अमित चौधरी उर्फ माधव चौधरी ने सोनबरसा प्रखंड के रजवाड़ा, नरकटिया, इंदरवा पंचायत, राम मंदिर, दलकावा, पासवान टोला, दलकावा बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने उद्देश्य से अवगत कराते हुए लोकसभा चुनाव में सही उम्मीदवार चुनने की अपील की। कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। इसलिए जनता ही सही जनप्रतिनिधि का चयन कर सकती है। इस बार का चुनाव वीवीपैट से होगा, जो निष्पक्ष चुनाव के लिये वरदान है। अभियान में गोपाल झा, चंद्रदेव मंडल, अभिराम पांडेय, राजेंद्र पासवान, हुसैन अंसारी, अमरीश ठाकुर, पप्पू पासवान, उमेश पासवान, विनोद महतो, अचल देव पासवान, मोहम्मद शाहिद अली, मणिलाल पासवान, संतोष कुमार, योगेंद्र पासवान, राकेश पासवान, वीरेंद्र पासवान, विजेंद्र साह, विनोद राय, मोहम्मद शकील सिद्दीकी, मोहम्मद तसलीम लहेरी, हैदर अली, मास्टर साहब, मोहम्मद हाशिम,मोहम्मद इस्लाम, विभीषण पासवान, चंदन पासवान शामिल थे।
जनसंपर्क अभियान चलाते विश्व मानव जागरण मंच के संस्थापक।