पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Puparee News Inauguration Of Five Day Mahaviri Jhandotsav In Hardia Village

हरदिया गांव में पांच दिवसीय महावीरी झंडोत्सव का शुभारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुपरी में कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्याएं व अन्य।

पुपरी|प्रखंड के हरदिया गांव में पांच दिवसीय महावीरी झंडोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसको लेकर गुरुवार को गाजे बाजे के साथ 351 कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा एवं झांकी निकाली गई। कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ महावीरी झंडोत्सव स्थल से किया गया। यह यात्रा पुरवारी टोल, पाठक टोल, सूरी टोल समेत अन्य मार्गो से गुजरते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची। इस मौके पर योगेन्द्र पासवान, सुरेश पासवान, वजीर पासवान, चिंटू कुमार, पलट ठाकुर, सेवक साह, मनोज साह, नरेश साह समेत अन्य लोग सक्रिय रहे।
खबरें और भी हैं...