पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाबालिग लड़की का किया अपहरण, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाजपट्टी | थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। उसके पिता ने शुक्रवार को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें रतवारा गांव निवासी रोहित कुमार, मोहित मांझी, महिंद्र मांझी, सुदिष्ट मांझी को आरोपी बनाया गया है। बताया है कि उसकी पुत्री घर से बाजार जाने की बात कहकर बाहर गई थी। लेकिन, काफी देर बाद खोजबीन करने के बाद पता चला कि उक्त आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया है। वही अपने पुत्री की अविलंब बरामदगी की गुहार थानाध्यक्ष से लगायी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले को दर्ज कर इस केस का आइओ पुअनि संजय कुमार राय को बनाया है।
खबरें और भी हैं...