पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

16 व 17 को होगी किसान महासंघ की कार्यशाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसान महासंघ शिवहर के द्वारा किसान से जुड़ी 20 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 16 एवं 17 मार्च को किसान मैदान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इसके माध्यम से किसानों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने की पहल की जाएगी।

कंचन सेवा आश्रम के सचिव ललित कुमार एवं किसान महासंघ के चेयरमैन लालबाबू राय, मैनेजिंग डायरेक्टर राम सुरेश साह, प्रवक्ता हरिशंकर ठाकुर आदि ने बताया कि मनरेगा को कृषि से जोड़ा जाना चाहिए। हर परिवार को 200 यूनिट बिजली नि:शुल्क मिले। कृषि संबंधी योजनाओं अनुदान व अन्य स्कीम का समय से प्रचार-प्रसार हो तथा उसका समय से भुगतान हो, सभी लघु सीमांत एवं बटाईदार किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलना चाहिए।

साथ ही जल संरक्षण को योजनाओं को संस्थागत व्यापक प्रचार-प्रसार होनी चाहिए। जिला के सभी राजस्व ग्राम से किसान क्लब का गठन हो एवं सभी ग्राम पंचायतों में कृषि यंत्र बैंक की स्थापना होनी चाहिए। सभी ग्राम पंचायत में मिट्टी जांच केंद्र (मिनी लैब) की स्थापना क्लब के माध्यम से हो तथा पीने का शुद्ध जल के लिए सभी ग्राम पंचायत में जल जांच केंद्र की स्थापना की जानी चाहिए। कार्यशाला में इन मांगों पर विचार किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...