पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपने अधिकारों के लिए कुर्मी समाज को एकजुट होने की जरूरत है : अखिलेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह गुरुवार को सीतामढ़ी पहुंचे। नगर स्थित अपने समाज के एक व्यक्ति के मकान में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे बिहार में कुर्मी समाज की आबादी 16 प्रतिशत है। पूरे भारत देश में कुर्मी समाज के 29 करोड़ लोग निवास करते हैं। अपने अधिकारों के लिए कुर्मी समाज को एकजुट होने की जरूरत है। इसी उद्देश्य को लेकर वे बिहार के सभी जिलों में जाकर कुर्मी समाज के लोगों से मिलकर उन्हें जागरुक कर रहे हैं। कहा कि समाज के लोगों को बताया जा रहा है कि वे अपने बच्चों की शादी दहेज मुक्त करें। दहेज में किसी भी प्रकार का लेनदेन न करें। वह पैसा अपने बच्चे की पढ़ाई में खर्च करें। ताकि हमारा समाज एक विकसित समाज बन सकें। मौके पर हरिद्वार राय पटेल, धीरेंद्र पटेल, सुरेंद्र पटेल, माझी राय, राजेंद्र पटेल, पप्पू पटेल, अखिलेश पटेल, कमल राय, राम ज्ञान राय आदि लोग मौजूद थे।

अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह।
खबरें और भी हैं...