- Hindi News
- National
- Bajpatti News Lifeline Express Parked At Bajpatty Station For Three Days Did Not Get Permission From Administration Currently Health Check Operation Canceled
बाजपट्टी स्टेशन पर तीन दिनों से खड़ी लाइफ लाइन एक्सप्रेस को प्रशासन से नहीं मिली अनुमति, फिलहाल स्वास्थ्य जांच अभियान रद्द
बाजपट्टी रेलवे स्टेशन पर खड़ी लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन मरीजों का नि:शुल्क जांच करने के लिए पिछले तीन दिनों से खड़ी है लेकिन, जिला प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण आगामी 17 मार्च से शुरू होनेवाली मरीजों का स्वास्थ्य जांच अभियान स्थगित कर दिया गया है। इम्पेक्ट इंडिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. जसवीर व लाइफलाइन एक्सप्रेस परियोजना के चीफ स्क्यूटिव आॅफिसर देश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान आगामी 5 अप्रैल तक संचालित होनी थी। इसको लेकर लाइफलाइन ट्रेन तीन दिन पहले से बाजपट्टी स्टेशन पर खड़ी की गई है। रेलवे के 208वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस परियोजना के माध्यम से विभिन्न जगहों के चिकित्सकों की ओर से विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाता है। लेकिन, काेरोना वायरस के मद्देनजर प्रशासन की ओर से मरीजों की जांच के लिए अनुमति नहीं दी गई है। इस कारण यह अभियान फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया है कि जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण के मद्देनजर यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है। परियोजना के चीफ स्क्यूटिव आफिसर देश पांडेय ने बताया कि लाइफलाइन एक्सप्रेस के माध्यम से विगत 27 वर्षों में भारतवर्ष के गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है। जिसमे अबतक अब तक डेढ़ लाख मरीजों को निःशुल्क शल्य चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई है। 12 लाख से ज्यादा रोगियों का निःशुल्क इलाज किया गया है।
बच्चों के शैक्षणिक कार्यक्रमों को भी रोका
शिवहर | कोरोना वायरस को लेकर जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन पर भी शुक्रवार से रोक लगा दी गई है। आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का हर तरह का शैक्षणिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। लेकिन, पके हुए गर्म भोजन एवं टीएचआर का वितरण जारी रहेगा।
सीएस ने आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण
सीतामढ़ी | कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने अस्पताल में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएस ने आइसोलेशन वार्ड के कर्मिचारियों से पूछताछ की। वहीं दवा की व्यवस्था कराने के लिये दिशा निर्देश दिया। वार्ड में बेड की संख्या को लेकर दिशा निर्देश दिया। साथ ही वार्ड में साफ-सफाई रखने के लिये कहा गया। सीएस श्री कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था पूरी तरह से ठीक है। साथ ही वार्ड प्रभारी नरेन्द्र रजक को नियुक्त किया गया है।
प्रारंभिक स्कूलों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा स्थगित
सीतामढ़ी | नोवल कोरोना वायरस से बचाव के उद्देश्य से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आगामी 16 मार्च से प्रारंभिक स्कूलों में आयोजित होने वाली वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। डीपीओ को निर्देश जारी कर कहा है कि प्रारंभिक स्कूलों में अध्ययनरत 5वीं व 8वीं के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से एवं शेष कक्षाओं पहली से चौथी एवं 6ठीं व 7वीं के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 26 मार्च से शुरू होनी थी।
डुमरी कटसरी में लिया स्वच्छता का संकल्प
डुमरी कटसरी | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी कटसरी में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने को लेकर स्वच्छता का अभ्यास किया। बताया गया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हाथों की स्वच्छता को अच्छी तरह से बनाएं रखना आवश्यक है। नियमित रूप से अपने हाथों को अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर से साफ करें या साबुन और पानी से धोएं।
सामान्य लक्षण
} बुखार आना
} 2 से 7 दिन बाद सूखी खांसी होना
} सांस लेने में तकलीफ महसूस करना
} पेट दर्द या गैस जैसी समस्या होना
} दस्त लगना/शरीर में दर्द महसूस होना
गंभीर लक्षण
} तेज बुखार या न्यूमोनिया
} किडनी फेल होना।
} जुखाम या फ्लू के मरीज के संपर्क में आने से बचें।
ऐसे फैलता है यह वायरस
ऐसे बचाव करें
इधर, शिवहर में भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान रुका
} मिलते समय हाथ मिलाने या शरीर के संपर्क में आने से बचें।
} बीमारी के लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से मिले और जांच करवाएं।
} खांसी या छींक के समय टिशु पेपर से नाक व मुंह ढकें। बाद में इसे तुरंत कवर्ड डस्टबिन में फैंक दें।
} मुंह, नाक और आंख को छूने से बचें।
मरीज के शरीर के संपर्क में आने से।
वायरस से ग्रसित मरीज के खांसी या छींक के संपर्क में आने से।
} साबुन से
नियमित हाथ
धोएं। सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
बजपट्टी रेलवे स्टेशन पर खड़ी जीवन रक्षक ट्रेन