मारपीट मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
स्थानीय पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बिररख गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिररख गांव निवासी अशोक महतो के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष भोला कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट का मामला दर्ज था। इसके आलोक में उसे गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।