पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौकीदार व उसके पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के अखरडीहा गांव में छापेमारी कर चौकीदार व उसके पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अखरडीहा गांव निवासी मो. हजरत अली के रूप में की गयी है। पुअनि देव रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ स्थानीय चौकीदार रमजान मियां व उसके पुत्र शमशेर आलम पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। तब से आरोपी फरार चल रहा था। इससे पूर्व उसी गांव के मो. आलमगीर को इसी मामले में जेल भेजा जा चुका है। जबकि अभी छह आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

सुरसंड| थाना क्षेत्र के बिररख गांव में ससुरालवालों ने एक विवाहित को जिंदा जलाने का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने के बाद ग्रामीण जुट गए जिससे उसकी जान बच गई। ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया व दूसरी शादी की धमकी दी। घटना की बावत विवाहिता सुहागनी देवी के आवेदन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विवाहिता सुहागनी देवी ने बताया कि उसका पति अशोक महतो शादी के बाद पिछले दो साल दहेज का 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

पुलिस ने लूटपाट मामले के दो बदमाशों काे दबोचा

सोनबरसा| एसपी अनिल कुमार के द्वारा गठित टीम ने कन्हौली थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी कर लूटपाट मामले के दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हथियार भी बरामद किया गया है। हालांकि हथियार बरामद होने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में की गयी है। वहीं एक अन्य बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि दो बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं...