पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दहेज में दो लाख नहीं देने पर विवाहिता को निकाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नानपुर थाना क्षेत्र के भाउर गांव में दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल के लोगों ने लाठी-डंडा से प्रहार कर एक विवाहिता महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं महिला को तीन माह की बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। जख्मी अर्चना देवी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। जख्मी अर्चना देवी ने थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें पति गोविंद कुमार साह, सास विभा देवी, ननद रूपम देवी, देवेंद्र साह, गीता देवी समेत आठ लोगों को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उसकी शादी गत वर्ष 4 मार्च 2019 को उसकी शादी गोविंद के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने उपहार स्वरूप उक्त आरोपियों को 5 लाख मूल्य का जेवर जेवरात, फर्नीचर, कपड़ा आदि दिया था। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच उससे एक बच्ची को भी जन्म दी। इसके बाद से उक्त आरोपी व्यापार करने के लिये 2 लाख रुपये की मांग करने लगा। पैसा नहीं देने पर उक्त आरोपी उसे प्रतिदिन प्रताड़ित करता था। इसी बीच उक्त आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया।

खबरें और भी हैं...