पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8 माह बाद एमडीएम के 16 बीआरपी का स्थानांतरण रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत विभिन्न प्रखंड में कार्यरत 16 साधन सेवियों का स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिया है। इन साधन सेवियों का स्थानांतरण तत्कालीन डीएम डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने 25 जून 2019 को किया था। आठ माह के बाद डीएम ने उक्त स्थानांतरण आदेश को रद करते हुए कहा है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में प्रावधान का अनुपालन नहीं होने के कारण उक्त स्थानांतरण आदेश को निरस्त किया जाता है।

इन साधनसेवियों का किया गया था स्थानांतरण : तत्कालीन डीएम ने बीआरपी रीतेश रंजन को सुप्पी से बथनाहा, उदय कुमर सिंह को डुमरा से सुरसंड, प्रमोद बिहारी मंडल को बथनाहा से बाेखड़ा, पंकज कुमार को बेलसंड से बैरगनिया व सुप्पी का अतिरिक्त प्रभार, राकेश कुमार को परसौनी से बेलसंड, आनंद मोहन को चोरौत से पुपरी, संतोष बैठा को जिला साधन सेवी व अतिरिक्त प्रभार रीगा से सोनबरसा, सुरेंद्र कुमार को मेजरगंज से चोरौत, नंदकिशोर साह को बोखड़ा से बाजपट्‌टी, अंजनी कुमार को पुपरी से रीगा का अतिरिक्त प्रभार व जिला साधन सेवी, मनोज कुमार को रुन्नीसैदपुर से परसौनी, उमेश कुमार को सोनबरसा से नानपुर, विवेक कुमार को सुरसंड व अतिरिक्त प्रभार बाजपट्‌टी से मेजरगंज व अन्य स्थानांतरित किया था।

खबरें और भी हैं...