- Hindi News
- National
- Puparee News Meena Devi President Of Pupri Nagar Panchayat And Shyam Raj Were Elected Vice President
पुपरी नगर पंचायत की अध्यक्ष मीना देवी तो उपाध्यक्ष श्याम राज चुने गए
नगर पंचायत जनकपुर रोड के नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों की विशेष बैठक सोमवार को आयोजित की गयी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा और गहमा-गहमी के बीच नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर मीना देवी एवं उपाध्यक्ष पद पर श्याम राज को निर्वाचित घोषित किया गया। इस तरह अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विगत 15 दिनों से वार्ड पार्षदों के बीच चल रहा खेमाबाजी खत्म हो गया। इस दौरान अधिकांश वार्ड पार्षद भूमिगत हो गये थे। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ धनंजय कुमार की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सबसे पहले नव निर्वाचित सभी 11 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। उसके बाद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज यादव की प|ी ममता कुमारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद दीपक राज की मां मीना देवी की ओर से नामांकन किया गया। जिसके आलोक में वार्ड पार्षदों का गुप्त मतदान कराया गया। जिसमें करें मुकाबले में मीना देवी को 6 मत एवं ममता कुमारी को 5 मत प्राप्त हुआ। इस तरह नगर अध्यक्ष पद पर पहली बार मीना देवी निर्वाचित घोषित की गई। अध्यक्ष पद पर मीना देवी एवं उपाध्यक्ष पद पर श्याम राज के निर्वाचन होने की घोषणा होते ही समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।
विकास का रुपरेखा तय कर कार्य में लाई जाएगी तेजी : अध्यक्ष
नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मीना देवी ने कह कि बिना किसी भेदभाव के वो नगर के विकास पर ध्यान देंगी। नए सिरे से विकास का रुपरेखा तय किया जाएगा तथा कार्य में तेजी लायी जायेगी। नगर से संबंधित जो भी आवश्यक कार्य होगा, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। विकास की किरणें खराब से खराब स्थान एवं अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। वहीं नगर पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्याम राज ने कहा कि निष्पक्ष भाव से शहर का विकास किया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए जो भी वार्ड पार्षद सहयोग दिए या नहीं दिए हैं। उन सभी को बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य में भागीदार बनाया जायेगा।
दिया गया निर्वाचन का प्रमाण पत्र
निर्वाचन पदाधिकारी सीओ नौशाद आलम की उपस्थिति में सभी प्रक्रिया पूरी की गयी। चुनाव के बाद एसडीओ धनंजय कुमार द्वारा अध्यक्ष मीना देवी एवं उपाध्यक्ष श्याम राज को प्रमाण पत्र दिया गया।
नपं में श्याम राज पहली बार बने उपाध्यक्ष
बैठक के दौरान उपाध्यक्ष पद पर भी दो नामांकन किया गया। तय समय सीमा के अंदर श्याम राज एवं दुर्गा देवी ने नामांकन किया। इसके बाद वोटिंग कराया गया। कराये गये मतदान में श्याम राज को 6 मत तथा दुर्गा देवी को 5 मत प्राप्त हुए।
निर्वाचन में दिखा महिला सशक्तिकरण
नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया के दाैरान महिला सशक्तिकरण देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर दो एवं उपाध्यक्ष पद पर एक महिला ने नामांकन देकर राजनीति में महिलाओं के बढ़ते दखल को दर्शाया। अध्यक्ष पद के लिए मात्र दो नामांकन मीना देवी एवं ममता कुमारी का हुआ। जिसमें मीना देवी विजयी हुई। वही उपाध्यक्ष पद पर एक महिला दुर्गा देवी व एक पुरुष श्याम राज ने नामांकन दर्ज कराया। जिसमें श्याम राज विजय हुए।
चुनाव के साथ ही विगत 15 दिनों से वार्ड पार्षदों के बीच चल रही खेमेबाजी हुआ खत्म
नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते अधिकारी।
श्याम राज
मीना देवी