पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रों को आपसी भाईचारा बनाए रखने का दिया संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डुमरा | नगर के कुशवाहा छात्रावास के प्रांगण में अध्यक्ष राम इकबाल सिंह की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं कुशवाहा समाज से जुड़े लोग उपस्थित थे। सभी ने छात्रावास के छात्रों को आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। मौके पर नगर विधायक सुनील कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद राजकिशोर महतो, डॉक्टर आलोक कुमार, प्रो. जगजीवन प्रसाद, डॉ. शिव शंकर महतो, डॉ. सुबोध महतो, सचिव महंत सिंह, प्रबंधक जय किशोर भगत, जितेंद्र कुमार सिंह, आमोद कुमार कुशवाहा, सुरेश सिंह, श्याम किशोर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

रेल कर्मचारियों ने सादगी पूर्वक मनाया होली पर्व

डुमरा | सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने सादगी पूर्वक होली पर्व मनाया। रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक मदन प्रसाद के नेतृत्व में पर्व मनाया गया। उपस्थित कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
खबरें और भी हैं...