जनता की समस्याओं को विधायक ने सुनीं, निदान का दिया आश्वासन
नानपुर| प्रखंड क्षेत्र के नानपुर गांव स्थित जीएस सीमेंट ईंट निर्माण उद्योग प्रांगण में स्थानीय विधायक डाॅ. रंजू गीता जनता की समस्याओं से रूबरू हुई। साथ ही उसके निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव भी दिया। साथ ही जदयू कार्यकर्ता एवं पंचायत प्रतिनिधियों से लोगों को जागरूक करने की अपील की। कहा की प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहे है। आगामी विधानसभा चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। इस दौरान उन्होंने ईट निर्माण उद्योग का निरीक्षण कर संचालक रामबाबू चौधरी को ग्रामीण इलाके में उद्योग खोलने पर बधाई दी। मौके पर थानाध्यक्ष राम प्रवेश उरांव, जदयू प्रखंड युवाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो. अली, विधायक प्रतिनिधि विकाऊ राय, विजय चौधरी, नजरे आलम, राहुल जायसवाल, पुनम कुमारी, शीला देवी, गुड्डू, बसंत लाल, अबुल कलाम कुरैशी, वार्ड सदस्य वसीर अहमद, दीपक कुमार, नीरो राय, मुकेश पासवान व संजय कुमार सिप्पु सहित अन्य मौजूद थे।