पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivahar News Mourning The Death Of Manas Vyas Of Shri Hanuman Aradhana Mandal Prayag

श्री हनुमान आराधना मंडल प्रयाग के मानस व्यास के निधन पर शोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री हनुमान आराधना मंडल प्रयाग के मानस व्यास सुदामा जी के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। श्री हनुमान आराधना मंडल प्रयाग, जिला समिति के शिवहर कार्यालय लालगढ़ में योगिया निराला के दरवाजे पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें रघुनाथ प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष शिवहर राम निराला, राम निहोरा सिंह, बच्चा प्रसाद सिंह, रामाश्रय सिंह, राम अनूप राय, शिक्षक भिखारी सिंह, जगदीश प्रसाद सिंह, कामेश्वर दुबे, घनश्याम कुमार सिंह, भगवान सिंह आदि भक्तों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उधर, हनुमान आराधना मंडल श्यामपुर शाखा के अध्यक्ष लालगढ़ क्षेत्र समिति के प्रचार सचिव जलेश्वर सिंह के दरवाजे पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गणेश दुबे, मुकेश सिंह, कामेश्वर सिंह, रामप्रसाद साह, अनिल सिंह, बिजली प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं नयागांव मंदिर पर रामदेव पटेल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शिवनाथ चौधरी राम, अयोध्या ठाकुर, भोला राय, गणेश जी, पंडित रविंद्र तिवारी, गणेश राय, राजेंद्र पड़ित, किशोरी पड़ित आदि थे।

उधर, ताजपुर में शोक सभा में हनुमान आराधना मंडल के अध्यक्ष बिंदेश्वर राय, सचिव सह कोषाध्यक्ष महेश नारायण सिंह शामिल हुए। वहीं भोड़हा गांव के हनुमान आराधना मंडल क्षेत्र समिति लालगढ़ के पूर्व सचिव अमरनाथ मिश्र, सुशील नाथ मिश्र, अरुण तिवारी, र|ेश्वरी सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है। बताया गया कि सुदामा जी पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड क्षेत्र के गड़हिया गांव के निवासी थे। जिनका शिवहर जिला समेत कई जिलों में के लोगों से विशेष आत्मीयता का संबंध था। वे रामायण कंठस्थ याद रखते थे और हनुमान आराधना के आयोजन में भाग लेते थे। जिससे इलाके में उनकी अपनी अलग पहचान थी।

खबरें और भी हैं...