सांसद ने जन औषधि केंद्र का किया शुभारंभ, सुविधा
जन औषधि केंद्र का शुभारंभ करतीं सांसद व अन्य।
शिवहर | नगर स्थित सरोजा सीताराम सदर हॉस्पिटल के प्रांगण में प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना जन औषधि केंद्र का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय सांसद रमा देवी ने फीता काट किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि जन-जन तक सस्ती जीवन उपयोगी दवा पहुंचाने का यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रारंभ किया गया है। जन औषधि केंद्र के माध्यम से सरकार सस्ती दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराती है, जो मार्केट में उपलब्ध कीमत से सात-आठ गुना कम में मिलती है। मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी विनय सिंह, संजय संघर्ष सिंह, आरके गुप्ता आदि उपस्थित थे।