पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Puparee News Newly Elected Chairman Meena And Vice Chairman Took Over The Chair A Permanent Strong Committee Was Formed

नव निर्वाचित अध्यक्ष मीना व उपाध्यक्ष ने संभाली कुर्सी, स्थाई सशक्त समिति का किया गया गठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पंचायत जनकपुर रोड कार्यालय में शुक्रवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष मीना देवी एवं उपाध्यक्ष श्याम राज ने कार्यभाल संभाला। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी अजित कुमार शर्मा एवं कर्मियों ने नये अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का माला पहनाकर, बुके एवं डायरी देकर स्वागत किया।

साथ ही उन्हें उनके कुर्सी पर बैठाया गया। वही अध्यक्ष मीना देवी ने कार्यभार संभालने ही विकास कार्यों को गति देने के लिए बैठक की। इस दौरान नगर स्थायी सशक्त समिति का गठन किया गया। जिसमें मीना देवी अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में श्याम राज,
मदन साह, शुभकला देवी एवं
गणेश्वर नाथ को बनाया गया। वही बैठक के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारी व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर दीपक राज, विकास कुमार, लिपिक रामकुमार चौधरी, रविरंजन, राहुल पांडेय, अमित रंजन आदि उपस्थित थे।

बैठक में शामिल नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य।
खबरें और भी हैं...