- Hindi News
- National
- Shivahar News No Fear Of Corona Virus Proposed On March 23 Government Will Succumb In April Shivendra Pathak
कोरोना वायरस से नहीं 23 मार्च को प्रस्तावित महासम्मेलन का डर, अप्रैल में घुटने टेक देगी सरकार : शिवेंद्र पाठक
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल सताइसवें दिन भी जारी रहा। तथाकथित सुशासन की सरकार कोरोना वायरस से नहीं 23 मार्च को पटना में प्रस्तावित शिक्षा बचाओ बिहार बचाओ महासम्मेलन से डर गई है। ये बातें शिक्षक न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक सह शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य शिवेंद्र कुमार पाठक ने पिपराही, शिवहर एवं डुमरी कटसरी प्रखंड संसाधन केंद्र पर हड़ताली शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य में एक भी कोरोना वायरस के मरीज अभी तक सामने नहीं आया है। फिर भी राज्य सरकार कोरोना वायरस के नाम पर जानबूझकर हमारे सम्मेलन को नहीं होने देना चाहती है। परंतु, हम डरने वाले नहीं हैं। श्री पाठक ने कहा कि याद किजिए 2015 का हड़ताल, जब पूरे 43 दिनों तक चलता रहा था। परंतु मुख्यमंत्री मुंह तक नहीं खोले थे। इस बार हड़ताल प्रथम दिन से ही सफल है। नौवें दिन ही विधानसभा का बहुमूल्य समय 20 मिनट तक केवल शिक्षकों के हड़ताल पर ही बोलना पड़ा है। भले ही वह हमारे खिलाफ बोले हैं। जनता को शिक्षकों के खिलाफ भड़काया है। शिक्षकों का उपहास उड़ाया है। लेकिन उन्हें यह भी बोलना पड़ा कि हमें शिक्षकों से सहानुभूति है। उन्होंने ने शिक्षकों से आग्रह करते हुए कहा कि हड़ताल पर डटे रहें, अडिग रहें। क्योंकि शुरुआती रूझान में ही राज्य सरकार बहुत अधिक दबाव में और फ्रस्ट्रेशन में दिख रही है। मुख्यमंत्री के वक्तव्य का जवाब दिया जाएगा और मैच हम ही जीतेंगे। पूर्ण वेतनमान, राज्य कर्मी का दर्जा, समान सेवा शर्त मिलने तक हड़ताल जारी रहेगा। राज्य सरकार अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक ही घुटने टेक देगी।
मौके पर ये थे उपस्थित
मौके पर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य अभय कुमार सिंह, सुरेश सिंह, नवनीत कुमार मनोरंजन, अरविन्द कुमार सिंह, जिला संयोजक शंकर प्रसाद सिंह, कोर कमेटी के सदस्य राधेश्याम सिंह, सुधीर कुमार सिंह, मोहम्मद शर्फुद्दीन, उमेश कुमार तिवारी, मनोज कुमार यादव, संजय प्रसाद, धीरेन्द्र कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार यादव, रमेश कुमार, नवल किशोर, मुकेश कुमार गुप्ता, सिंह, सुखाड़ी पासवान, पवन कुमार, मुनचुन कुमार, उदय शंकर गुप्ता, अनील कुमार यादव, जमीरी लाल, रामप्रवेश शर्मा, लाल बिहारी साह, शिवचंद्र चौधरी, नीरज कुमार, ब्रजेश कुमार, मिफताह आलम, दिनेश पासवान, अशोक कुमार दिप्तांशु, सुनील कुमार सिंह, राम दर्शन, अरूण कुमार सिंह, सुरेश कुमार बारी, दिव्य भूषण, सीमा कुमारी, संगीता कुमारी, कामिनी कुमारी, सरोज झा, सोनी कुमारी, रेखा कुमारी, नूर मोहम्मद, मोहम्मद अलताफ, मनोज कुमार, फेकन झा, फिरोज आलम सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।
शिवहर में हड़ताली शिक्षकों को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष।