पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bathanaha News Old Woman Injured By Bike Stumbling Driver Absconding Fir Lodged

बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला हुई जख्मी, चालक फरार, प्राथमिकी दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के रुन्नी चौक पर रविवार को बाइक की ठोकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को उठाकर इलाज के लिये एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। जख्मी महिला की पहचान थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के मो. तस्लीम की प|ी रविशा खातून के रूप में की गयी है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मामले की छानबीन कर बाइक को जब्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला किसी काम को लेकर रुन्नी चौक पर आयी थी। इसी बीच मुजफ्फरपुर की ओर तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया। इस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी।

सहियारा थाना क्षेत्र के महादेव गांव में पूर्व के विवाद में दो वृद्ध महिला को किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

बथनाहा | सहियारा थाना क्षेत्र के महादेव गांव में पूर्व के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से प्रहार कर एक वृद्ध महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी कमली देवी एवं साधना देवी का इलाज स्थानीय पीएचसी बथनाहा में कराया गया। जख्मी कमली देवी के बयान पर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें गांव के ही कृष्णनंदन तिवारी, सुनील तिवारी, कामेश्वरी तिवारी, उषा देवी, पूजा कुमारी, शिवम कुमार एवं शुभम कुमार को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उक्त आरोपी पूर्व में रास्ते के विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर दोनों वृद्ध महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही उसके कान से सोने की बाली भी छीन लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...