पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonbarsha News On The Campus Of Jageshwar High School Virendra Was Beaten Up By A Mob For Being A Thief The Watchman Saved His Life

जागेश्वर उच्च विद्यालय के परिसर में वीरेंद्र को चोर बताकर भीड़ ने जमकर पीटा, चौकीदार ने बचाई जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के भुतही मुख्य बाजार चौक पर शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे अचानक भीड़ ने एक युवक को मोबाइल चोर बताकर घसीटते हुए जागेश्वर उच्च विद्यालय के परिसर में ले गई। जहां उसकी जमकर लोगोें ने पिटाई की। कुछ लोगों ने जब वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आक्रोशितों ने वैसे लोगो पर सख्ती दिखाई। जबकि चौक के आसपास ही पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही थी। यहां तक हाइस्कूल के निकट मध्य विद्यालय में एसटीएफ के जवान भी थे। लेकिन, कोई कुछ नहीं कर रहा था। चौकीदार ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को किसी तरह भीड़ से मुक्त कराया। युवक की पहचान सीतामढ़ी निसासी ब्रह्म सिंह के 18 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में की गई है। इसी बीच 10 मिनट बाद चौकीदार दिनेश महतो पहुंचा और उक्त युवक को भीड़ से निकालने में सफल रहा। हालांकि भीड़ ने युवक को लाठी डंडे से प्रहार नहीं किया बल्कि लप्पड़-थप्पड़ से पिटाई की। इस कारण उसकी जान बच गई। चौकीदार ने युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अवर निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पिटाई खाए युवक को अस्पताल भेजा गया है, जिससे पता चल सके कि उसे कही कोई गंभीर चोट तो नहीं आई है।

सोनबरसा में भीड़ से बचाकर आरोपी को ले जाते पुलिस कर्मी।
खबरें और भी हैं...