पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Choraut News One And A Half Kilometers From Chandrasaina Village One Has To Travel For One And A Half Hours To Reach Nh Outrage Over Public Representatives

चंद्रसैना गांव से डेढ़ किमी दूर एनएच पर जाने के लिए डेढ़ घंटे का सफर करना पड़ता है तय, जनप्रतिनिधियों को लेकर आक्रोश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के परिगामा पंचायत के चंद्रसैना गांव के मुख्य सड़क बुरी तरह जर्जर है। यह गांव प्रखंड मुख्यालय से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर एनएच 104 से लगा हुआ है। लेकिन, इस गांव का सही विकास अबतक नहीं हो पाया है। एनएच 104 चंद्रसैना ब्रह्म स्थान से निकली यह सड़क कच्ची है। जलजमाव होता रहता है। इससे स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है। लगभग दो वर्ष पूर्व पूर्व सांसद के कोटे से 500 फीट का पीसीसी सड़क निर्माण पलटू मिश्र के घर से रामलगन झा के घर तक कराया गया था। दूसरे फेज में स्थानीय जिला परिषद के मद से 500 फीट एनएच 104 से रामरतन तिवारी के घर तक पीसीसी का निर्माण किया गया। तीसरे फेज में स्थानीय पंचायत समिति के मद से 350 फीट सड़क निर्माण रामलगन झा के घर से रामस्वरुप नायक के घर तक हुआ। वही चौथे फेज में पूर्व सांसद के मद से पांच सौ फीट पीसीसी सड़क रामरतन तिवारी के घर से राम श्रेष्ठ ठाकुर के घर तक बना। लेकिन, अब जो रामश्रेष्ठ ठाकुर के घर से रामस्वरूप नायक के घर तक लगभग 300 से 400 फीट की दूरी तय करना ग्रामीणों के लिए कठिन साबित हो जाता है। इस सड़क पर साइकिल, मोटरसाइकिल तो दूर पैदल चलना भी जोखिम भरा है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से बने वार्ड नम्बर 7 में पक्की नाली गली के निर्माण से इस सड़क की स्थिति और भी खराब हो गयी है। सात निश्चय योजना से बने वार्ड नम्बर सात में दो पक्की गली नाली निर्माण में दोनों नाली का मुंह मुख्य सड़क पर लाकर छोड़ दिया गया है। जिससे सड़क पर हमेशा जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती रहती है। इस संबंध में ग्रामीण अजित मिश्र, राकेश ठाकुर, रामदयाल दास राधे नायक, राम श्रेष्ठ महतो, रौशन कुमार, सुरेश मिश्र सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि वार्ड सदस्य द्वारा बनाए गए दोनों नाली का पानी मुख्य सड़क पर निकासी किया जा रहा है।

चंद्रसैना गांव का जर्जर सड़क।

अब भी फंड में पैसा नहीं है, राशि आने पर होगा काम

ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। अब हम लोगों का फसल खेत से घर आएगा या नहीं यह बड़ी समस्या बनी हुई है। यहां न तो जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासन का ध्यान इस सड़क के ऊपर है। इस संबंध में वार्ड सदस्य लख्खी राम ने बताया कि अभी फंड में पैसा नहीं है। पैसा आएगा, तो पानी निकासी की व्यवस्था की जायेगी। वहीं मुखिय संजय साह ने बताया कि फंड में पैसा आ गया है। जल्द ही वार्ड सदस्य के खाते में पैसा भेजकर पानी निकासी की व्यवस्था की जायेगी।
खबरें और भी हैं...