- Hindi News
- National
- Surasand News One Lakh Rupees Robbed From Shop After Injuring 4 People With Sword In House
घर में घुसकर तलवार से 4 लोगों को जख्मी करने के बाद दुकान से लूटे एक लाख रुपए
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड 2 में बुधवार की शाम कुछ लोगों ने तलवार से प्रहार कर एक ही परिवार के चार लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दुकान में घुसकर दुकान के गल्ला से एक लाख रुपए लूट लिए। वहीं सभी बदमाश भाग निकले।
घर के अन्य परिजनों ने सभी जख्मी को इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने जख्मी रामईश्वर गुप्ता की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अन्य जख्मी रामईश्वर गुप्ता की प|ी, भाई पप्पु गुप्ता एवं पुत्र बुलबुल कुमार का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। जख्मी रामईश्वर गुप्ता ने थाने में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें नगर पंचायत के ही कृष्णा कुमार, लड्डु कुमार, हरिआेम कुमार, विजय साह, अनिल साह, नवीन साह, रेखा देवी, राम अशीष साह, राज कुमार साह, रामेश्वर साह समेत 10 लोगों को नामजद आरोपित किया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह बुधवार की शाम अपने घर के नीचे अपने दुकान बजाज एजेंसी में बैठा था। इसी बीच उक्त आरोपी हरवे हथियार से लैंस होकर उसके एजेंसी में घुस गया। और उसके साथ गाली-गलौज करते हुये उसके सर पर तलवार से प्रहार कर दिया। इस कारण उसका सर फट गया। वहीं बीच-बचाव करने गयी उसकी प|ी, भाई व पुत्र को भी रॉड से प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसकी प|ी के गले से सोने का चैन व एजेंसी के गल्ला से एक लाख रुपये लूट लिया। थानाध्यक्ष भोला प्रसाद सिंह ने मामले को दर्ज कर लिया है।
पीएचसी में भर्ती जख्मी।