पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 मार्च को पटना में निकालेंगे आक्रोश मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्ड सचिव संघ की बैठक प्रखंड के एनएच 77 भगवानपुर चौक के निकट आयोजित की गयी। इसमें अगामी 18 मार्च को पटना में होने वाले आक्रोश मार्च को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ललितेश्वर ठाकुर ने की। प्रखंड प्रवक्ता उदय कुमार कुशवाहा ने बताया कि वार्ड सचिव संघ के लोग प्रत्येक पंचायत से दो गाड़ियों की व्यवस्था कर अगामी 18 मार्च को आक्रोश मार्च में भाग लेने के लिए पटना जाएंगे। इस दौरान राज्य सरकार से अपनी मांगों को रखा जायेगा। प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार से वार्ड सचिवों का स्थायीकरण, उचित मानदेय व अनुरक्षक पद पर बहाली की मांग की जा रही है। बैठक में सुजीत कुमार, राजकुमार दास, राजीव कुमार यादव, राम प्रवेश प्रसाद, अरुण कुमार, दिलीप यादव सहित अन्य पंचायतों के वार्ड सचिव मौजूद थे।

बैठक के दौरान एकजुटता प्रदर्शित करते वार्ड सचिव संघ के लोग।
खबरें और भी हैं...