पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surasand News Padam Raj Bhardwaj The Head Of The Baghari Panchayat Will Receive The National Honor

बघारी पंचायत के मुखिया पदम राज भारद्वाज को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के बघारी पंचायत के मुखिया पदम राज भारद्वाज को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस खबर से पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत के मुखिया पदम राज भारद्वाज उर्फ पिंटू आगामी 25 मार्च को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जाएंगे। इस दौरान वहां मुखिया श्री पिंटू को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद युनुस सलिम ने बताया कि पंचायती राज विभाग पटना के द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें बघारी पंचायत को राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किये जाने की बात कही गयी है।

बता दें कि इससे पूर्व वर्ष 2017 में गांधी जयंती के अवसर पर मुखिया पदम राज पिंटू दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छता को लेकर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लिया था। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ये कई बार भाग ले चुके है। वहीं जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा तत्कालीन डीएम डॉ. रंजीत कुमार सिंह के हाथों मुखिया श्री पिंटू सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। ताजा सम्मान की जानकारी मिलने से सुरसंड प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

मुखिया पदम राज भारद्वाज उर्फ पिंटू ने बताया कि वे पंचायत के विकास के लिए सदा समर्पित रहेंगे। इस सम्मान से उनकी जवाबदेही बढ़ गयी है।

मुखिया पदम राज भारद्वाज।
खबरें और भी हैं...