बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए अभिभावकों को साथ देना चाहिए : डीएम
विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यू पुलिस लाइन में जिला पुलिस की ओर से सम्मान समारोह सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। वही अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महिला संघ की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। जबकि सवेरा स्वयंसेवी संगठन की ओर से विशुनपुर हीरा आन्द गांव में महिला दिवस का आयोजन किया गया। न्यू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अवनीश कुमार, एसपी संतोष कुमार, अजबलाल चौधरी, मीना कुमारी, विजय पाण्डेय आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, समाज में उनकी स्थिति और उनकी उपलब्धियों की चर्चा होनी चाहिए। वहीं एसपी ने कहा कि आज महिला सशक्त होकर सेना, पुलिस, रेलवे, न्यायपालिका आदि क्षेत्रों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही है।
महिलाएं कई लोगों के लिए करती हैं प्रेरणा का काम
सवेरा स्वयंसेवी संगठन के द्वारा तरियानी के बिशुनपुर के वार्ड 12 में महिला दिवस का आयोजन किया गया। संगठन के सचिव मोहन कुमार ने कहा कि विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उनका सम्मान करने के लिए ही यह दिन मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में वार्ड सदस्य रीना देवी, पवन देवी, मीना देवी, सोनी देवी, रेणु देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने भाग लीl
हर क्षेत्र में कामकाजी महिलाएं सक्रिय हैं : रानी
उधर, अखिल भारतीय-कमलापुरी वैश्य महिला संघ के द्वारा नगर के रामरेखा प्रसाद गुप्ता के निवास स्थान पर विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजिका अधिवक्ता रानी गुप्ता ने की। हर क्षेत्र में कामकाजी महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। मौके पर मालती गुप्ता, निर्मला गुप्ता, प्रेमलता देवी, शिवानी गुप्ता, अंशिका गुप्ता, सीता देवी, निर्मल देवी, अर्चना गुप्ता आदि मौजूद थी।
महिला दिवस समारोह का उद्घाटन करते डीएम, एसपी व अन्य।