दहेज के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया
नानपुर|प्रखंड क्षेत्र के सिरसी गांव स्थित चौरसिया क्लासेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के संचालक अजय चौरसिया ने छात्राओं से समाज में दहेज जैसे बुराई के खिलाफ लोगोें को जागरुक करने को कहा। वहीं उन्हें अपने जीवन में अच्छे लोगों से प्रेरणा लेकर बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर शिवानी कुमारी, निक्की कुमारी, सोनी कुमारी, अनिशा कुमारी, प्रीति कुमारी, कुमकुम कुमारी, सोनाली कुमारी, नैंसी कुमारी, कंचन कुमारी, रिंकी कुमार, चांदनी खातून, नीलम कुमारी, ममता कुमारी, रूबी कुमारी, संध्या कुमारी आदि मौजूद थी।