- Hindi News
- National
- Nanpur News Police Caught A Young Man Abusing Him In A State Of Intoxication
नशे की हालत में गाली दे रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
नानपुर थाना क्षेत्र के धाधी गांव में नशे की हालत में गाली दे रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पीड़ित टुल्लू कुमार ने थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें गांव के ही दीपू ठाकुर को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि शुक्रवार की अहले सुबह घर में सोया था। इसी बीच घर के सामने बाहर से हल्ला सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखे तो उक्त आरोपी नशे की हालत में गंदी गंदी गाली बोल रहा था। उसे देखते ही उसके घर के छप्पर पर पत्थर फेंकने लगा। मना करने पर उक्त अारोपी अपना कपड़ा उतारकर अपने अश्लील अंग का प्रदर्शन करने लगा। वह हाथ में तलवार लिए हुआ था। इस कारण हमलोग उसको नहीं रोक सके। इस दौरान घटना की सूचना नानपुर थाना को दी। सूचना पर थाना प्रभारी के द्वारा दल बल के साथ पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुपरी थाना ले जाकर ब्रेथ लाइजर मशीन से जांच की गयी। इसमें आरोपी के शराब पीने की पुष्टि की गयी। थानाध्यक्ष रामप्रवेश उरांव ने बताया कि उक्त आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।