पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bajpatti News Police Raided Different Places Arrested Four Businessmen With 506 Liters Of Liquor

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की छापेमारी, 506 लीटर शराब के साथ चार धंधेबाजों को किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली को लेकर स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 506 लीटर नेपाली सौफी एवं अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में छापेमारी कर 25 लीटर नेपाली एवं अंग्रेजी शराब के साथ गणेशी राय उर्फ छोटू राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सीतामढ़ी-पुपरी सड़क से 26 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार बनगांव गोट निवासी विजय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधुबन बाजार से 220 नेपाली सैफी बरामद किया है। इसमें इसी गांव के अजय सराफ, पंकज कुमार एवं मो. अकबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी ओर मधुबन बाजार में छापेमारी कर 135 लीटर जहरीली ताड़ी, 5 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 35 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ इसी गांव के मो. असलम को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी गांव में छापेमारी कर 31 लीटर नेपाली सौफी शराब के साथ महिला धंधेबाज कैलासिया देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब को जब्त कर सभी धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

मेजरगंज बाजार में छापेमारी करती पुलिस।

मेजरगंज|गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद यादव ने सशस्त्र बल के साथ मंगलवार को मुख्यालय बाजार के कई नास्ता दुकानों में छापेमारी की। हालांकि किसी दुकान से शराब या कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं की जा सकी। हालांकि कार्रवाई के दौरान मिले गुप्त सूचना के आधार पर मलाही गांव के समीप स्थित सरेह में छापेमारी की गयी। वहां से पुलिस ने 18 लीटर शराब बरामद किया। इस संबंध में स्थानीय थाना में अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस धंधेबाज का पता लगाने में जुटी हुई है।

नाश्ते की दुकान में छापेमारी, सरेह में मिली 18 लीटर शराब
खबरें और भी हैं...