- Hindi News
- National
- Puparee News Pupri Gudri Haat Bazaar Will Be Responsible For Abnagar Panchayat
पुपरी गुदरी हाट बाजार अबनगर पंचायत के जिम्मे होगा
शहर स्थित पुपरी गुदरी हाट बाजार को राजस्व विभाग से नगर पंचायत को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसके साथ ही डाक की तिथि निर्धारित कर दी गयी है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए नगर पंचायत कार्यालय में 20, 23 एवं 27 मार्च को डाक की तिथि निर्धारित की गई है। मालूम हो कि नगर पंचायत द्वारा उक्त गुदरी हाट बाजार के हस्तांतरण को लेकर कइ वर्षों से प्रयास किया जा रहा था। किन्तु कोई न कोई कारण लगाकर इसे खारिज कर दिया जाता रहा है। किन्तु वित्तीय वर्ष 2020 से हाट बाजार को नगर पंचायत के जिम्मे कर दिया गया है। पुपरी हाट बाजार को हस्तांतरित किए जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी अजित कुमार शर्मा, मुख्य पार्षद मीना देवी, उप मुख्य पार्षद श्याम राज सहित सभी वार्ड पार्षदो ने खुशी जताई है।