पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना को लेकर शिवहर में धारा 144 का अादेश जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। डीएम अवनीश कुमार सिंह ने जिले में धारा 144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही सभी सरकारी और निजी महाविद्यालय, स्कूल, हॉस्टल, कोचिंग संस्थान, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्पोर्ट्स मीट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्क एवं सिनेमा हॉल को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। साथ ही जिला मुख्यालय स्थित गांधी भवन, निजी कम्युनिटी हॉल एवं मीटिंग हॉल के साथ ही अन्य खास सार्वजनिक भवनों के बुकिंग पर रोक लगा दिया गया है। इन जगहों पर सभी तरह के आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि इस अवधि में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सेविका और सहायिका सामान्य दिन की तरह उपस्थित रहेंगी। 31 मार्च तक प्रखंडों एवं पंचायतों में होने वाले आम सभा स्थगित रहेगा। जिले में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, धरना-प्रदर्शन, मेला, खेलकूद एवं जुलुस आदि निकाले जाने पर रोक रहेगी।

जिले में प्रचार-प्रसार का दिख रहा अभाव

जिले में धारा 144 लागू किये जाने के बाद भी आम लोगों को जागरुक करने को लेकर कोई खास पहल नहीं की गयी है। शहर से लेकर गांव तक कहीं भी कोई बैनर-पोस्टर नहीं लगाया गया है। यहां तक कि जिला जनसम्पर्क कार्यालय में भी कोई बैनर पोस्टर नहीं लगा है और ना कोई प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अस्पताल और बाजार में मेडिकेटेड मास्क उपलब्ध नहीं है।

पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड।

सतर्कता } सार्वजनिक जगहों पर होने वाले कार्यक्रम 31 मार्च तक स्थगित

जिला के अस्पताल में सुविधा का अभाव प्रखंडों में नहीं है कोई व्यवस्था


जिले में कोरोना के मरीज के इलाज और जांच को सरोजा सीताराम अस्पताल के एक कमरा में पांच बेड लगाया गया है दूसरे कमरे को भी चिह्नित किया गया है। वहां भी पांच बेड लगाने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि सदर अस्पताल के अतिरिक्त और कहीं भी जिले में कोरोना मरीज की जांच को एक भी टेस्टिंग सेंटर नहीं बनाया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ. धनेश कुमार सिंह ने अटपटा जवाब दिया। कहा कि जिले में कोरोना का कोइ खतरा नहीं है। फिर भी इसे बीमारी से बचाव के लिए सदर अस्प्ताल में दो कमरों में 10 बेड लगाया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...