पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिरार गांव में स्थगित हुआ सेविका-सहायिका का चयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के बिरार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय ब्रह्म स्थान परिसर में सेविका सहायिका के चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंच सदस्य पूनम देवी ने की। इसमें महिला पर्वेक्षिका कुन्ती कुमारी उपस्थिति थी।

इस बैठक में आंगनबाड़ी सेविका के लिए तीन आवेदन प्राप्त किये गये। जिसमें प्रथम मेधा अंकधारी राधा देवी का चयन होना था, परंतु राधा देवी इस वार्ड की वार्ड सदस्य एवं पंचायत की उप मुखिया है। आवेदिका राधा देवी ने कहा कि मैंने दोनों पदों से पूर्व में ही त्याग पत्र दे दी हूं। हालांकि उन्होंने त्याग पत्र स्वीकृति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सकीं। जिसके कारण वरिय पदाधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्ति के पश्चात ही चयन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सहायिका के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई।

जिसमें उच्च मेधा अंक धारी अर्पणा कुमारी का मूल प्रमाण
पत्र देखा गया। पाया गया कि प्रमाण पत्र पर ओवर राइटिंग किया गया था। इस कारण चयन स्थगित कर वरिय अधिकारी से मार्गदर्शन लेने का निर्णय लिया गया। मौके पर सुशील कुमार, सुरेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, हरिशंकर ठाकुर, नरेश महतो, राजेश महतो, बिजली महतो, विजय महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...