पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivahar News Sepoy Recruitment Examination Conducted At Five Centers Of Shivhar

शिवहर के पांच केंद्रो पर सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के पांच केन्द्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी। डीएम अवनीश कुमार और एसपी संतोष कुमार ने परीक्षा केन्द्रों का निरक्षण किया। वहीं परीक्षा की जानकारी केन्द्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से जानकारी ली। परीक्षा कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्रों की जांच की गयी। दोनों पालियों में 2640 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जानकारी के अनुसार, नगर के नवाब हाईस्कूल परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पाली में 696 में 541 परीक्षार्थी शामिल हुए और 155 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 696में 546 उपस्थित हुए और 150 अनुपस्थित रहे। रामखेलावन जंगी उच्चतर विद्यालय कुशहर में 480 परीक्षार्थियों में प्रथम पली में 364 उपस्थित और 116 अनुपस्थित रहे। यहां दूसरी पाली में 480 में 397 उपस्थि एवं 83 अनुपस्थित रहे। प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय शिवह में 288 परीक्षार्थी में प्रथम पाली में 223 उपस्थित एवं 65 अनुपस्थित रहे।

नगर के प्रोजेक्ट हाई स्कूल केंद्र पर जुटे परीक्षार्थी।
खबरें और भी हैं...