पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bairgania News Six People Injured After A Passenger In An Auto Collision Died In A Scorpio And Auto Collision

स्काॅर्पियो व ऑटो की टक्कर में अॉटो सवार यात्री की हुई मौत, छह लोग हो गए जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के बैरगनिया-सीतामढ़ी सड़क के बागमती नदी स्थित पुल पर सोमवार की रात स्कार्पियो व ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार एक यात्री की मौत हो गयी। जबकि छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्काॅर्पियो चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के भकुहर गांव निवासी सचिन कुमार, रामपति देवी, धीरज कुमार एवं मेजरगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी पुरुषोत्तम झा, ढेंग बोकटा गांव निवासी राजू साह एवं पटेल टोला निवासी प्रभात पटेल के रूप में की गयी है। इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिये सदर अस्पताल में भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों सौंप दिया गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बेलगंज गांव निवासी 45 वर्षीय प्रकाश झा के रूप में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी सचिन कुमार के बयान पर अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आॅटो चालक सीतामढ़ी से सवारी लेकर बैरगनिया की ओर जा रहा था। वहीं बैरगनिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियों ने ऑटो में टक्कर मार दिया।

खबरें और भी हैं...