285 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
एसएसबी के जवानों ने गश्ती के दौरान शनिवार की अहले सुबह पीलर संख्या 343/03 स्थित भकुरहर गांव के समीप से छापेमारी कर 285 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ साइकिल सवार एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक अन्य धंधेबाज जवान को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के सोनार बाजार निवासी शम्भू साह के रूप में की गयी है। सहायक सेनानायक कुमार अनुराग ने बताया कि पीलर संख्या 343/03 से भारतीय क्षेत्र के भकुरहर गांव के पास से दो शराब धंधेबाज साइकिल पर 285 पीस नेपाली सौंफी शराब लेकर आ रहा था। इसी दौरान जवानों ने एक धंधेबाज को धड़ दबोचा लिया। जबकि दुसरा भागने मे सफल हो गया। सहायक सेनानायक ने बताया कि शराब व दो साइकिल को जब्त कर गिरफ्तार धंधेबाज को आगे की कार्रवाई के लिये उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।
लावारिस हालत में 85 बोतल शराब बरामद
सुरसंड | स्थानीय पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ गश्ती के दौरान गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के न्यू फोर लाइन पुलिया के समीप छापेमारी कर लावारिस बोरा से 85 बोतल नेपाली सौफी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि शराब को जब्त कर अवर निरीक्षक यादवेन्द्र कुमार सिंह के बयान पर थाने में अज्ञात शराब धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।