शराब के साथ तस्कर धराया
मेजरगंज|स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के बसबिट्टा-डुमरी पथ से गश्ती के दौरान शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के नरहा गांव निवासी राधेश्याम साह के रूप में की गई। इस संबंध में गुरुवार को स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किए गए तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।