- Hindi News
- National
- Mejargang News Ssb Jawans Arrested Nine Businessmen With 5195 Liters Of Liquor
एसएसबी के जवानों ने 519.5 लीटर शराब के साथ नौ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
मेजरगंज| प्रखंड क्षेत्र के बसबिट्टा एसएसबी 20वीं बटालियन के जवानों ने गश्ती के दौरान शुक्रवार की रात बार्डर स्थित भोलहिया गांव के समीप से छापेमारी कर 519.5 लीटर नेपाली सौफी एवं अंग्रेजी शराब के साथ 9 धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के बोकठा गांव निवासी दिलीप पासवान, श्याम बाबू ठाकुर, मिथुन पासवान, मेजरगंज थाना क्षेत्र के हरपुरकला गांव निवासी अमर राय, सत्येंद्र पटेल, चुन्नू दास, भोला कुमार, रतनपुर गांव निवासी भगवान राय व भूटा साह के रूप में की गयी है। कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर गोविंद लाल ने बताया कि एसएसबी के जवान बसबिट्टी बोर्डर के समीप गश्त कर रहा था। इसी बीच नेपाल की ओर नौ लोग सर पर बोरा रखकर भारतीय सीमा प्रवेश कर रहा था। इसी बीच जवानों ने उसे रोक लिया। और उसके बोरा की तलाशी लेने के क्रम में 517 लीटर नेपाली सौफी एवं 2.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। कैंप इंचार्ज ने बताया कि जब्त शराब एवं गिरफ्तार धंधेबाजों के अागे की कार्रवाई के लिये शनिवार को जिला उत्पाद टीम को सौंप दिया गया है।