गौड़ी पंचायत का लोजपा पंचायत अध्यक्ष बने सुजीत
नानपुर|प्रखंड क्षेत्र के गौड़ी पंचायत में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामधारी उर्फ दिनकर की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष ऋषिकेश झा, प्रधान महासचिव गुंजन श्रीवास्तव, महासचिव राधा मोहन के उपस्थिति में सुजीत कुमार साह को सर्वसम्मति से गौड़ी पंचायत का पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। वहीं किशोरी साह, योगेन्द्र साह, राकेश कुमार, विनोद साह, राजेश चौधरी, श्याम बाबू साह, लाल बाबू पासवान, राम प्रवेश साह, नीतीश कुमार एवं निरंजन कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष ऋषिकेश झा व प्रधान महासचिव गुंजन श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन में शामिल किया जा रहा है। कहा कि पटना के गांधी मैदान में आगामी 14 अप्रैल को “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” महारैली का आयोजन किया गया है।