पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surasand News Teacher Rizwana Honored For Better Contribution To Education

शिक्षा में बेहतर योगदान करनें को लेकर शिक्षिका रिजवाना हुईं सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुरसंड| शिक्षा में बेहतर योगदान के लिए केंद्रीय विद्यालय सुतिहारा की शिक्षिका रिजवाना को विद्यालय के प्राचार्य नरेश बाबू अग्रवाल ने सम्मानित किया है। बताया गया कि रिजवाना स्कूल के बाद गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रही है। सम्मानित होने के बाद रिजवाना ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनने के लिए शिक्षा से जुड़ना होगा। विशेषकर मुस्लिम महिलाओं में शिक्षा की कमी है। हालांकि पहले से सुधार हुआ है। जरूरत है कि हम लड़के और लड़कियों को बिना कोई भेदभाव के उच्च शिक्षा दें। तभी महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। प्राचार्य श्री अग्रवाल ने कहा कि परिवार और समाज के विकास के लिए महिला को शिक्षित होना जरूरी है।
खबरें और भी हैं...