- Hindi News
- National
- Sonbarsha News Teachers Chattani Are Responding With Unity If They Are Trying To Thwart The Government Movement
सरकार आंदोलन को असफल कराने में जुटी तो शिक्षक चट्टानी एकता के साथ दे रहे हैं जवाब
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले गुरुवार को हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यालय डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मांगों के समर्थन में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों का हड़ताल जारी है। आंदोलन के क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को स्मार पत्र सौंपने का काम किया गया है। जनप्रतिनिधियों ने भी शिक्षकों की मांगों को जायज बताते हुए नीतीश सरकार से इस पर विचार करने के लिए पहल करने की बात कही है। कहा कि सरकार दमनात्मक कार्रवाई करके शिक्षक के आंदोलन को असफल कराने का प्रयास कर रही है। लेकिन, सरकार शिक्षकों पर जितना दमनात्मक कार्रवाई करेगी उतना ही आंदोलन और धारदार होगा। उन्होंने शिक्षकों से चट्टानी एकता के साथ आंदाेलन पर डटे रहने को कहा। कहा कि जब तक सरकार सम्मानजनक समझौता नहीं करती है अांदोलन जारी रहेगा। मौके पर वक्ताओं में आलेाक रंजन, राजीव कुमार पांडेय, बेबी नम्रता, आनंद राज, मो. मुर्तुजा शाह, ब्रह्मदेव नारायण झा, राेहिणी रमण सिंह, हरेंद्र प्रकाश, वीरेन्द्र कुमार, मुनीन्द्र मिश्र, पंकज कुमार वर्मा, नवीन कुमार ठाकुर, नीरज कुमार, राकेश कुमार, तारकेश मणी, अंजुम रेजा, रिजवान अहमद, कर्मवीर पासवान आदि अपने विचार व्यक्त किए।
इधर, विधायक को छह सूत्री मांग पत्र सौंप कर भूमि और मकान दिलाने की मांग की
सीतामढ़ी | सोनबरसा प्रखंड के दोस्तीया गांव में अदिथि संस्था की ओर से समुदाय निगरानी समिति के सदस्यों के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक गायत्री देवी ने किया। इस दौरान सोनबरसा, परिहार एवं सुरसंड प्रखंड के भूमिहीन परिवार की महिलाओं ने विधायक से भूमि एवं मकान दिलाने की मांग की। बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा 38 हजार 789 भूमिहीन परिवारों को चालू माह तक बसाने की योजना है। उपस्थित महिलाओं ने इसको लेकर अपनी छह सूत्री मांग पत्र विधायक को सौंपी। साथ ही मांग पत्र डीएम को भेजने
का निर्णय लिया गया। इस दौरान अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। विधायक ने आश्वासन दिया गया कि वो उनकी मांगों को लेकर वरीय अधिकारियों व संबंधित मंत्री से बात करेंगी। मौके पर अदिथि संस्था के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी माधुरी कुमारी, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर कृष्ण मोहन, शिव दुलारी, सुनीता कुमारी, खुशबू कुमारी एवं समुदाय निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित थे।
दसवीं कक्षा में न्यूनतम 18 माह का कार्य अनुभव वाले शिक्षक ही करेंगे मूल्यांकन कार्य: दिलीप शाही
सीतामढ़ी | मैट्रिक परीक्षा उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य में वगैर अनुभव वाले शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को लेकर शिक्षकों ने आपत्ति जताई है। जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के सचिव दिलीप कुमार शाही ने डीईओ प्रावधान के विपरित शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में नहीं लगाने की मांग की है। कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नियमावली के अनुसार माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9 व 10वीं में न्यूनतम 18 माह का शिक्षण कार्य अनुभव रखने वाले शिक्षकों से ही मूल्यांकन कार्य कराना है। प्रारंभिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षक स्नातक व स्नाकोत्तर की योग्यता रखते है और उन्हें 9वीं व 10वीं के पाठ्यक्रम के शिक्षण का अनुभव नहीं है, तो उनसे बलपूर्वक मूल्यांकन का कार्य नहीं लिया जा सकता है।
डुमरा के अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना देते हड़ताली शिक्षक