पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sitamarhi News Team Formed To Clamp Down On Passengers Carrying Luggage Without Booking

बिना बुकिंग कराए सामान ढोने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए गठित हुई टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिना बुकिंग कराए ही सामान ढोने वाले रेल यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए सघन चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए चेकिंग टीम का गठन किया गया है। जो रेल यात्रियों का न केवल टिकट चेक करेगी बल्कि टिकट के आधार पर निर्धारित वजन से अधिक वजन का समान ढाेने पर जुर्माना भी लगाएगी। इसके लिए समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने विशेष चेकिंग अभियान शुरूक करने का आदेश जारी किया है। इसके लिए विशेष टीम गठित की गई है। समस्तीपुर मंडल के वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह विशेष चेकिंग अभियान समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर -दरभंगा-जयनगर, दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- रक्सौल, मोतिहारी- बेतिया- नरकटियागंज, बदलाघाट-सहरसा- सुपौल, सहरसा- दौराम मधेपुर- बनमनखी- पूर्णिया कोर्ट रेलखंडों पर चलाया जाएगा। टीम में वाणिज्य प्रबंधक के साथ अधिक संख्या में टिकट जांच कर्मचारी, राजकीय रेल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के कर्मी शामिल होंगे। बताया कि इस अभियान में न केवल रेल यात्रियों के टिकट की जांच की जाएगी बल्कि यात्रियों की समस्याओं का भी त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...