- Hindi News
- National
- Sonbarsha News The Bike Rider Stabbed The Woman Returning To Work In The Field Died
खेत में काम करके लौट रही महिला को बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौत
थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-सोनबरसा सड़क के चिलरा गांव के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चिलरा गांव निवासी रामबली राय की 45 वर्षीय प|ी उर्मिला देवी के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मामले की छानबीन कर बाइक को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी अपने खेत में काम करने के लिये गयी थी। वहीं वापस घर लौटने के क्रम में सड़क पार कर रही थी। इसी बीच सीतामढ़ी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवक ने उसे ठोकर मार दिया। ग्रामीणों ने जख्मी महिला को इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के द्वारा सीतामढ़ी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। बीडीओ ओम प्रकाश ने बताया कि सीओ के स्तर से मुआवजा की राशि मृतका के परिजनों को दी जाएगी।
जब्त की गई बाइक।