- Hindi News
- National
- Surasand News The Body Of 4 Year Old Hrithik Was Found From The Pond After Three Days Resentment Among People
4 साल के रितिक का शव तीन दिन बाद तालाब से मिला, लोगों में आक्रोश
कुम्मा ओपी क्षेत्र के मलहा टोल स्थित एक तालाब में गुरुवार को एक बालक का शव ग्रामीणों को मिला। मृतक बालक की पहचान कुम्मा गांव निवासी इंद्रजीत सहनी के 4 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार के रूप में की गयी है। कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर सीतामढ़ी-सुरसंड़ सड़क पर बंास के सहारे सड़क को जाम कर दिया।
9 मार्च से रितिक था गायब: मृतक बालक के पिता इंद्रजीत सहनी ने बताया कि उसका पुत्र अपने चाचा सोनफी सहनी के पुत्र के शादी में गया था। विगत 9 मार्च को वह अपने पिता साथ वापस घर आया था। वहीं शाम को अचानक उसका पुत्र गायब हो गया था।
ग्रामीणाें से बात करते पुलिस बल के वरीय अधिकारी।