पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Belasand News The Demonstrating Teachers Said The Teacher Who Performs The Assessment Work Will Be Excluded From The Society

प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों ने कहा- मूल्यांकन कार्य करने वाले को शिक्षक समाज से किया जाएगा बहिष्कृत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी की बैठक संघ भवन में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फरवरी का वेतन भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में आगामी 13 मार्च से डीपीओ स्थापना कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक 25 फरवरी से हड़ताल पर है। इसके पूर्व पूरी निष्ठा से 24 फरवरी तक कार्य किया है। इसके बावजूद होली जैसे पर्व के अवसर पर भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वैसे शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी जाे संघ के निर्णय के विरुद्ध हड़ताल में शामिल न होते हुए मूल्यांकन कार्य में संलिप्त है उनसभी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। कहा कि वैसे शिक्षकों को शिक्षक समाज से बहिष्कृत किया जाएगा। अगर कोई भी शिक्षक इन शिक्षकों के सुख-दुख में सहयोग नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध भी संगठन अनुशासनत्मक कार्रवाई करेगा। मौके पर आलोक रंजन, राजीव कुमार पांडेय, मो. मुर्तुजा शाह, उमेश कुमार आलोक, संजीव कुमार ठाकुर, आशुतोष कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, पंकज कुमार झा, अजीत कुमार, अशोक कुमार, सरफराज अहमद, नरेंद्र कुमार आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इधर, प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

बेलसंड | समान काम समान वेतन व सेवा शर्त लागू करने की मांग को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बेलसंड इकाई की ओर से प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी व शिक्षा विभाग के अपर सचिव आरके महाजन के खिलाफ नारेबाजी की। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सभी शिक्षक प्रखंड मुख्यालय के गेट पर एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाये। मौके पर हेमंत कुमार, अनीता वर्मा, रीना कुमारी, गणेश साहनी, लालबाबू दास, दीपक कुमार सिंह, अभय कुमार बबलू, अमित कुमार, दयाशंकर सिंह, मोहम्मद दानिश, अमरीश कुमार चौधरी, अमृतेश कुमार सोलंकी, पंकज शर्मा, मनीष कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...