बलिंद्र के साथ मारपीट कर बदमाशों ने काट दिया गुप्तांग
थाना क्षेत्र के एनएच-77 सड़क के जोगीवाना गांव के समीप सड़क किनारे बुधवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। इस कारण युवक बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सोनबरसा की ओर भाग निकला। इस दौरान स्थानीय लोगाें ने जख्मी युवक को उठाकर इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिये एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के जोगीवाना गांव निवासी प्रसन राम के पुत्र बलिन्द्र राम के रूप में की गयी है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मामले की छाबीन की।
ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार की शाम बलिन्द्र बाजार करने के लिये भगवानपुर गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर अज्ञात लोगों के साथ उसका विवाद हुआ था। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि उन्हीं युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं बलिन्द्र की शादी थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव निवासी राम सुंदर राम की पुत्री के साथ हुआ था।