पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonbarsha News The Miscreants Shot The Light Who Were Returning After Giving Milk To The Tea Shopkeeper Death

चाय दुकानदार को दूध देकर वापस लौट रही रौशनी को बदमाशों ने मारी गोली, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भुतही में अपराधियों ने गुरुवार की देर शाम एक किशोरी को गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की रोज की तरह चाय दुकानदार को दूध देकर वापस घर लौट रही थी। इसी बीच महारानी स्थान के पास अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उसके सिर में नजदीक से गोली मार दी। इससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने 3 घंटे तक सड़क जाम रखा।

वहीं आगजनी कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मृतक की पहचान भुतही के वार्ड नं. 13 निवासी नजीरुल शेख उर्फ भोला की करीब 13 वर्षीय पुत्री रौशनी खातून के रूप में की गई है। महारानी स्थान पूजने को लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। डीजे बाजा का शोर-गुल तेज था। इसी बीच गोली चलने की तेज आवाज हुई। लेकिन, डीजे के शोर में आवाज दब गयी। काला अपाचे पर आए दोनों अपराधी इसका फायदा उठाकर गांव की ओर भाग निकला। घटना की सूचना पर बीडीओ ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष राकेश रंजन, रणजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। कुछ देर में ही सोनबरसा, कन्हौली, बथनाहा थाना तथा भुतही ओपी की पुलिस भी पहुंच गयी।

हत्या के बाद आगजनी कर सड़क जाम करते लोग।
खबरें और भी हैं...