- Hindi News
- National
- Sitamarhi News The Workers Of The Forum Will Monitor The Construction Of The Hostel Till Its Completion
छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा होने तक निगरानी करेंगे मंच के कार्यकर्ता
अल्पसंख्यक एकता मंच के लोगों ने मेहसौल में अल्पसंख्यक छात्रावास के निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताया है। कार्य स्थल पर संस्था के लाेगों ने मिठाई बांटकर व एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान संस्था के संस्थापक मो. तनवीर अहमद ने कहा कि छात्रावास निर्माण कराने को लेकर मंच द्वारा संघर्ष किया गया था। डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पर चार दिवसीय अनशन किया गया था। कई बार मंच के शिष्टमंडल द्वारा डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आयी और शुक्रवार से निर्माण कार्य शुरू किया गया। कहा कि छात्रावास निर्माण पूर्ण होने तक मंच के पदाधिकारी निगरानी करती रहेगी। बताया कि सरकार द्वारा पांच करोड़ 14 लाख 931 रुपये की लागत से 90 बेड का छात्रावास बनवाया जा रहा है। जिससे गरीब छात्रों में खुशी की लहर है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. मुतुर्जा, प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी सागीर शाह, युवा जिलाध्यक्ष मो. महफुज आलम, जिला संयोजक मो. नुरैन, नगर अध्यक्ष सोनू खान, डुमरा प्रखंड अध्यक्ष अली राज आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाया।
निर्माण शुरू होने पर खुशी मनाते कार्यकर्ता।