- Hindi News
- National
- Sonbarsha News Three Culprits Including Main Accused Arrested In Sialal39s Murder Case
सियालाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन अपराधी गिरफ्तार
सोनबरसा पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर सोनबरसा थाना क्षेत्र के फरछईया बाजार के समीप स्थित आम के बगीचा में अपराध की साजिश रच रहे तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान दो अन्य अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार तीनों अपराधी की तलाशी लेने के क्रम में तीन गोली लोडेड एक पिस्टल, दो गोली लोडेड एक मैगजीन, एक गोली लोडेड एक देसी पिस्तौल, पांच गोली, तीन मोबाइल एवं दो बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार तीनों अपराधी की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के रमनगरा रसलपुर गांव निवासी उपेन्द्र महतो के पुत्र मुकेश कुमार, सोनबरसा थाना क्षेत्र के फरछईया गांव निवासी हुलास महतो के पुत्र संदीप कुमार एवं हीरा लाल दास के पुत्र गोपाल कुमार के रूप में की गयी हे। गिरफ्तार तीनों अपराधी से पूछताछ में बताया कि सियालाल राउत की हत्या में बरामद हथियार का इस्तेमाल किया गया था।
गिरफ्तार तीनाें अपराधी के साथ पुलिस बल के जवान।