पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivahar News Till The Government Does Not Agree To The Demand For Teachers The Strike Will Continue Abhay

जब तक सरकार शिक्षकों की मांग नहीं मानेगी, हड़ताल जारी रहेगी : अभय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में मांगों के समर्थन में नियोजित शिक्षकों तथा माध्यमिक और वित्त रहित शिक्षकों का हड़ताल जारी है। हड़ताली शिक्षकों ने होलिका दहन के मौके पर मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर कर अपना भड़ास निकला। सभी ने हड़ताल से वापस नहीं आने की बात कही। शिक्षक नेता अभय कुमार सिंह ने कहा कि होली के उत्साह ने शिक्षकों के अपने मांग के समर्थन में हड़ताल करने का नया ऊर्जा दिया है। जब तक सरकार शिक्षकों की मांग नहीं मानेगी, हड़ताल जारी रहेगा। चाहे होली बीते या दशहरा, शिक्षक अपने हक लिए हड़ताल नहीं तोड़ेंगे। कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ शिक्षक नहीं सरकार खेल रही है। सरकारी कर्मी और सेवा शर्त की सुविधा लेकर रहेंगे। मौके पर नवनीत कुमार मनोरंजन, अनिल सिंह, उमेश तिवारी, सुनीता कुमारी आिद थे।

खबरें और भी हैं...