- Hindi News
- National
- Nanpur News Tridev Mahayagna In Bhadian Village From March 25 Construction Of Statue And Pandal
भदियन गांव में त्रिदेव महायज्ञ 25 मार्च से, हो रहा प्रतिमा व पंडाल का निर्माण
प्रखंड क्षेत्र के भदियन गांव स्थित महारानी स्थान परिसर में आगामी 25 मार्च से 3 अप्रैल तक दस दिवसीय त्रिदेव महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए यज्ञ स्थल पर तैयारी जोरों पर है। यज्ञ स्थल पर भव्य, सुन्दर व आकर्षक पूजा पंडाल के साथ प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। इस बावत महात्मा संजीत दास जी महाराज ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ का किया गया है। जिस गांव में महायज्ञ का आयोजन होता है, उस गांव के साथ-साथ आसपास का इलाका भी पवित्र हो जाता है। कहा कि यज्ञ स्थल पर हुए हवन के धुएं से आसपास का इलाका स्वच्छ हो जाता है। यज्ञ स्थल पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की 51 सुन्दर व आकर्षक प्रतिमा बनायी जा रही है। जिसे कोलकता से कारीगर बना रहे है। कहा कि महायज्ञ के प्रारंभ से पहले भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। लोगों के मनोरंजन के लिए मेला का भी प्रबंध किया गया है। जिसमें मौत का कुआं, मीना बाजार के साथ तरह-तरह के खेल तमाशे का प्रबंध किया गया है। लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। महायज्ञ का आयोजन आगामी 25 मार्च से होगा और इसका विधिवत समापन आगामी 3 अप्रैल को होगा। महायज्ञ को सफल बनाने में ग्रामीण राकेश बिहारी, श्याम ठाकुर, उपेन्द्र मंडल, लक्ष्मण दास, लाल ठाकुर, लक्ष्मण मंडल, सुरेश राय आदि सक्रिय योगदान दे रहे है।
दस दिवसीय त्रिदेव महायज्ञ को लेकर बनाया गया यज्ञ मंडल।