हीरोलवा में दो गुटों में हुई मारपीट, 12 लोग गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के हीरोलवा गांव में गुरुवार की रात दो गुटों में हुई मारपीट में 9 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एक गुट के जिनिश महतो, चंदन कुमार, राम किशन कुमार तथा दूसरे गुट के राज नारायण पासवान, नरेश पासवान, संजय पासवान, धर्मेंद्र पासवान, राम किशन कुमार व राम विनय पासवान शामिल है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में शुक्रवार को दोनों गुटों की तरफ से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिनिस महतो की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में राम विनय पासवान, शंकर पासवान, राम शोभित पासवान, नरेश पासवान, निकेश पासवान, सुरेश पासवान, अनिल पासवान, बाल्मीकि पासवान शंभू पासवान प्रमोद पासवान, धर्मेंद्र पासवान व राजू पासवान को आरोपित किया है।
बताया गया है कि आरोपितों ने उसके घर पर ईंट पत्थर फेंका। साथ ही लाठी डंडे से प्रहार कर मारपीट कर घायल कर दिया।